दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारी शक्ति संस्थान द्वारा नगर सहित ग्रामीणांचलों में 151 पौधारोपण कर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान प्लास्टिक के थैले के प्रयोग के बजाय कागज के थैले का प्रयोग करने की सलाह दी गयी। इसके जरिए पर्यावरण की रक्षा भी की जा सकती है।
नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि आज प्रकृति हमें सचेत कर रही है कि हम अपनी आबादी से ज्यादा पौधों का रोपण करें, तभी पर्यावरण की विषमता समाप्त हो सकेगी। इसके उद्देश्य को सार्थक करने के लिए नारी शक्ति संस्थान द्वारा अतलस पोखरा के चारों तरफ पाकड़, पीपल, आम, जामुन, अमरूद, आंवला, अमला आदि पौधारोपण किया गया। इसके अलावा शहर से सटे अजमतपुर कोडर, मुनरा सराय गांव में फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया गया और उन्हें रोपने और देखरेख की जिम्मेदारी दी गई।
अध्यक्ष डा. नेहा दुबे ने कहा कि हम सभी अच्छे वातावरण की बातें जरूर करते है लेकिन इसके लिए व्यापक कदम उठाने के प्रति हम उतने ही लापरवाह हैं। नारी शक्ति संस्थान ने पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण करने का जो निर्णय लिया वह सराहनीय है। आज ग्लोबल वार्मिंग से समूचा विश्व परेशान हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति आदि अनादि काल से इसके प्रति बेहद जागरूक रही, हमें फिर से वहीं स्थिति में लाकर अपने संस्कृति को पर्यावरण के प्रति नई दिशा देनी हैं और अपने आगामी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण तैयार करना है। पौधारोपण करने वालों में संरक्षक, पदाधिकारी व सदस्य आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *