
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन कुटी के पास बुधवार की रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वह हिस्ट्रीशीटर और पेशेवर लूटेरा है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। घायल बदमाश के पास से असलहे बरामद हुए। घायल बदमाश का इलाज चल रहा है।
कोतवाल फूलपुर शशि चंद्र चौधरी ने बताया कि सात मई को हथनौरा गांव निवासी अमित कुमार पुत्र अशोक ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप था कि बदमाश तमंचा दिखाकर मोबाइल आदि लूट ले गये थे। पुलिस बदमाशों का पता लगाकर उनकी तलाश में जुटी थी। बुधवार की रात को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस अपनी दो टीम बनाकर बदमाश के आने की तलाश में जुट गयी। कुछ देर बाद बदमाश दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि साथी फरार हो गये। घायल बदमाश की पहचान अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाने के शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी रमेश नोना पुत्र आशाराम के रुप में हुई। उसका इलाज चल रहा। जबकि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही।
