दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लाख प्रयास के बावजूद पुलिस शहर के नरौली चौराहे पर खुलेआम होने वाली दादागिरी को रोक नहीं पा रही। पुलिस की निष्क्रियता का फायदा मनबढ़ों को मिल रहा।
शनिवार को नरौली चौराहे पर दक्षिण तरफ स्थित भवन में कयी कंपनियों की आफिस और दुकान है। यहीं के रहने वाले संजय यादव पुत्र श्यामराज भी हैं। यहीं पर परिवार भी रहता है। संजय के मकान के सामने से सड़क पर ठेला लगाने वाले प्रतिदिन दो चार ईंट उठाकर ले जाते हैं। शनिवार को ईंट उठाते हुए एक ठेला चालक को मना किए तो वह मारपीट करने लगा। संजय के ऊपर चाकू और लात घूसों से हमला कर दिया। इस दौरान संजय यादव को काफी चोटें आईं। हालांकि मकान मालिक के साथ मारपीट देख किराएदारों ने किसी तरह से बीच बचाव कर दिया। इसके बाद संजय अपनी दुकान में जाकर बैठ गये। उधर ठेला लगाने वाला दुकानदार अपने कयी साथियों को लेकर दुकान दुकान में घूसकर संजय को खोजने लगे। इसके बाद मनबढ़ संजय की दुकान में घूसकर पुनः मारपीट किए। इस दौरान सामान भी बिखेर दिए। हालांकि किराएदारों के एकजुट होने पर सभी भाग गये। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। लोगों के मुताबिक नरौली पर जितने भी दुकानदार हैं। उनके समक्ष आटो रिक्शा और ठेला चालक कब्जा किए रहते हैं। इनकी वजह से दुकानों में ग्राहक जल्दी नहीं पहुंच पाते हैं। इसे लेकर यहां पर अक्सर मनबढ़यी होते रहती है। लोगों ने मनबढ़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किए हैं। बता दें कि यहीं से काफी संख्या में प्रतिदिन लोग गुजरते हैं। भीड़ लगी रहती है। ठेला चालक गांव देहात के लोगों के साथ भी अभद्रता करते रहते हैं। इनके आगे पुलिस मौन रहती है।
घटना के संबंध में संजय यादव ने सिधारी थाने में दुर्गेश सोनकर आदि के खिलाफ तहरीर दिए हैं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिधारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि नरौली स्टैंड पर पूर्व में भी इस प्रकार की घटना की शिकायत मिली थी, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दिया, ना ही कोई शिकायती पत्र ही दिया गया। संजय यादव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *