
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज की ओर से शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गयी। जिसमें भाजपा द्वारा व्यापारी हित में उठाए गए कदम के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सभी से अपील की गयी कि आगामी 25 मई को सभी लोग मतदान अवश्य करें। मतदान हेतु आग्रह किया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में व्यापारियों को सर्वाधिक सम्मान मिला। आज व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। जब प्रदेश में दूसरे दल की सरकार थी तो दिन दहाड़े व्यापारियों को लूटने का काम किया जाता था। भाजपा हमेशा व्यापारियों के हित में काम करती रही है। आज हर व्यवसाई भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहा है। जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए या तो वह ऊपर चले गए और जो होंगे भी वह बिल में घुस के बैठे है। मोदी ने बैंको के माध्यम से व्यापारियों को बिना गारंटी ऋण देने का काम किया। जिससे वह अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सुविधा मिल सके। केंद्र में 57 साल तक शहजादे और उनकी पार्टी ने लुटा और प्रदेश को 15 साल तक नवाब जादे की सरकार और उनकी पार्टी ने लुटा है। अब यह संभव नहीं है। क्योंकि देश में प्रभु श्री कृष्ण के रूप में नरेंद्र मोदी और प्रदेश अर्जुन के रूप में योगी आदित्यनाथ की सरकार काम कर रही है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को बढ़ावा देकर देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहती हैं। व्यापारी इससे आहत है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकार ऐसा नहीं होने देगी।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए विनती अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्रीय व्यापारियों कल्याण बोर्ड का गठन करके व्यापारी के हित में काम किया।भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस के रूप में मानने का फैसला किया है। हर व्यापारी को हमारी सरकार ने 10 लाख का एक्सीडेंटल बीमा भी दिया है। हमारी सरकार ने 1 सिटी 1 प्रोडक्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लघु और कुटीर उद्योग को विश्वव्यापी बाजार देने का काम किया है। यह सब काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला मंत्री अजय यादव, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार अनुराग सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रतन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
