दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव निवासी अरुण यादव पुत्र बृजानंद यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया।
जिसमें जोरार खान निवासी कोट मुहल्ला आजमगढ़ जो मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शीशा ढाबा चलाता है। जोरार खान एक साल पूर्व पंद्रह टीना रिफाइन तेल ले गया। जोरार कुछ पैसा देकर कहा कि अब से ढाबे पर आपका ही सामान जाएगा। हिसाब किताब होता रहेगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह सामान लेने के लिए नहीं आया, तो अरुण उक्त ढाबे पर जाकर जानकारी किया तो जमीन मालिक ने बताया कि हमारा और जोरार का एग्रीमेंट समाप्त हो गया है। अब यह ढाबा मैं चला रहा हूं। ऐसे अरुण जोरार खान से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। फोन करने पर आज कल कहकर बात टालते रहे। आठ मई को दोपहर में शहर में मुलाकात हुई। जब मैं अपने पैसा की मांग किया तो बोला ढाबा खत्म हो गया। इसी के साथ तुम्हारा पैसा भी खत्म हो गया। इसी को लेकर वह गाली गलौज करने लगा। साथ ही धमकी दिया कि अब दोबारा पैसा मांगोगे तो तुम्हे जान से मार दूंगा। ऐसे में शुक्रवार को पीड़ित अरुण यादव ने एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया। पीड़ित के मुताबिक जोरार खान इसी तरह से अन्य कयी लोगों का रुपया हड़प लिया है। जब लोग अपने रुपये की मांग करते हैं तो वह जान से मारने की धमकी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *