दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के गांधी इंटर कालेज कूबा में एडमिशन कराने के लिए घर से निकली किशोरी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस बड़ी मशक्कत करके गुरुवार को जीयापुर मोड़ के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ली। वह चंदौली जिले का रहने वाला है।

यह रहा पूरा घटनाक्रमः
पुलिस के मुताबिक एक मई को मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मेहनाजपुर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें आरोप है कि 29 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे मेरी पुत्री उम्र लगभग 14 वर्ष जो गाँधी इण्टर कालेज कूबा मेहनाजपुर में एडमीशन हेतु गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं आयी। हम लोग नात रिश्तेदारी काफी खोज बीन किये। लेकिन नहीं मिली। शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस तहरीर के मुताबिक केस दर्ज करके जांच में जुट गयी। मामले की जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को सौंपी गयी। जांच के दौरान पुलिस को अभिषेक यादव पुत्र अनिल यादव ग्राम रामपुरदिया, थाना धानापुर जनपद चन्दौली का नाम प्रकाश में आया।

गिरफ्तारी का विवरणः
गुरुवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र अनिल यादव को जियापुर वाच टावर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *