

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिन बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान रहा है, उन बूथों पर चौपाल लगाकर, मतदाता जागरूकता रैली आदि कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को श्री यमुना स्मारक इण्टर कालेज मौली मनिहा, सिंहपुर के छात्रों द्वारा उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय महराजगंज में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया। प्राइमरी विद्यालय महलहुरवा, महराजगंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को 25 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। मतदाताओं को जागरूक करने हेतु सरदहा गोपालपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। प्राथमिक विद्यालय बनकटिया में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं प्रमुख चौराहों, कस्बों में मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनावी चौपाल का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को 25 मई के दिन शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
