
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
शहर के होटल ग्रैंड एस आर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा द्वारा व्यापारिक बंधुओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान के प्रबंधक, स्वामी, फायर कंसलटेंट, आर्किटेक्ट, ड्राफ्टमैन, मौजूद थे। जिनको अग्नि से सुरक्षा के संबंध में, अग्नि दुर्घटना होने पर किस प्रकार भवन में उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग कर तत्काल आग पर काबू पाया जा सके के बारे में बताया गया एवं अग्नि तथा आपात सेवा नियमावली 2024 की शर्तों एवं पालन करने के तरीके के बारे में जागरूक किया गया।
बताया कि फायर कंसलटेंट द्वारा फायर इक्विपमेंट लगाने का कार्य किया जाता है। बताया की आहिर्त तृतीय पक्षकार अभिकरण के रूप में कार्य करने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किस प्रकार किया जाए। आवेदन करने की प्रारूप भी फायर कंसलटेंट को दिया गया एवं बताया गया कि भवन में फायर एग्जिट कंपार्टमेंटेशन स्टेयर्स की क्या वैल्यू होती है। उनको कहा गया कि किस तरफ से लगाया जाएगा। सभी को बताया गया कि अग्नि शमन अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किन-किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है। किस प्रकार ऑनलाइन आवेदन किया जाए आर्किटेक्ट, ड्राफ्टमैन को निर्देशित किया गया कि किसी भी संस्थान का वास्तविक मानचित्र तैयार कर ही ऑनलाइन आवेदन करें। सीएफओ द्वारा बताया गया कि किसी भवन की एनओसी किस प्रकार प्राप्त की जाए, किस प्रकार ऑनलाइन आवेदन किया जाए। किसी भी भवन स्वामी को अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने का ज्यादातर प्रमुखता कारण आर्किटेक्ट ड्राफ्टमैन द्वारा भवन का मानक के अनुसार मानचित्र ना बनाया जाना एवं फायर कंसलटेंट का शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्णता पालन न किया जाना। क्योंकि ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु फायर कंसलटेंट आर्किटेक्ट ही प्राथमिक चरण होते हैं। यदि मानचित्र निर्माता द्वारा नियम अनुसार मानचित्र का निर्माण किया जाए एवं फायर कंसल्टेंट द्वारा समस्त मानकों का पूर्णता पालन किया जाए तो भवन स्वामी को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। सीएफओ द्वारा बताया गया की अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद में 14 अप्रैल से ही अग्नि शमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें जनपद के विद्यालयों में प्रतिष्ठानों में अग्नि से सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालयों में निबंध चित्रकला का भी आयोजन किया गया।
