

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
ए. एन. मेमोरियल चिल्ड्रन स्कूल आराजीबाग ( स्टेडियम के पीछे ) के प्रांगण में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रखरवक्ता, दार्शनिक पूर्व प्राचार्य स्व. दीनानाथ लाल श्रीवास्तव कोयलसा आजमगढ़ की पांचवी पुण्यतिथि विद्यालय परिवार द्वारा मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक सुबास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अगस्त 1938 में बरईपुर ग्राम में जन्मे स्व. दीनानाथ लाल श्रीवास्तव अपनी ईमानदारी, सादगी और गांधीवादी विचारधारा के लिए पूरे जनपद में जाने जाते थे। आजमगढ़ में संचालित लगभग सभी संस्थाएं आज भी उनको याद करती हैं। अपने पिताजी के निधन के कारण इनका बचपन गरीबी और झंझावातों में बीता, माता जी और इनके मामा की देखरेख में पले – बढ़े और कोयलसा पीजी के कॉलेज के प्राचार्य के पद को सुशोभित करते हुए सकुशल 1999 में रिटायर हुए। वैसा प्रखरवक्ता आज किसी भी मंच पर देखने को नहीं मिलता,
विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या रानी गौर ने उनके बारे में बताया कि उनका प्रयास रहता था कि बच्चे पढ़ाई के साथ – साथ संस्कारवान हों और इस विद्यालय से पढ़कर जो भी बच्चे जाएं, इस विद्यालय का नाम रोशन करें। इस विद्यालय के पढ़े हुए कई बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं , उनका मूल उद्देश्य था कि बच्चे अपने माता – पिता का पैर छूकर आएं उन्ही के पद चिन्हों पर मैं चलने का प्रयास करती हूं।
इस अवसर पर भूमिका पांडे, अनीता पांडे , आरुषि कुशवाहा , सरिता यादव, सचिन कुमार प्रजापति, अंजली यादव, संजू यादव आदि शिक्षक – शिक्षिकाएं, छात्र / छात्राओं ने पुष्प अर्पित किए, कार्यक्रम का संचालन कुमारी लालती यादव ने किया।
