अरुण यादव

आजमगढ़।
मंगलवाल को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा रामनवमी, ईद त्योहार व लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना महराजगंज व कोतवाली जीयनपुर में आमजन के साथ बैठक किए। इस दौरान आदर्श आचार संहिता से लोगों को अवगत कराया।

पुलिस अधीक्षक ने संभ्रान्त व्यक्तियों से रामनवमी, ईद त्योहार व लोकसभा चुनाव से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया। कहा कि आचार संहिता एवं धारा 144 लागू है। ऐसे में कोई किसी भी प्रकार का आयोजन बिना अनुमति के नहीं करेगा। जुलूस के सम्बन्ध में बताया कि आयोग का निर्देश है कि एक जुलूस में 10 गाड़िया रह सकती है, गाड़ियों के बीच 100 मीटर का गैप रखना होगा। निर्वाचन आयोग का बेसिक नियम है, जिनका पालन सख्ती से किया जाएगा।
इस दौरान डीएम और एसपी
ने खंड विकास अधिकारियों के साथ बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल, सफाई, विद्युत व्यवस्था, रैंप, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का हाल जाना, खामियों को तत्काल दुरूस्त करने को कहा।

लाइसेंसी असलहा जमा कराने को कहाः
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों से कहा कि गांव में भ्रमण कर जारी किए गये लाइसेंस शास्त्रधारक की जानकारी प्राप्त करें। तत्काल लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करायें।

इन प्रमुख बातों की भी दी गयी जानकारीः
अधिकारियों ने कहा कि
किसी भी व्यक्ति द्वारा चुनाव से सम्बन्धित शिकायत जैसे अवैध शराब, डराना/धमकाना, प्रलोभन, अवैध शस्त्र, पैसा बांटना, अपराधिक गतिविधि , मादक पदार्थों का सेवन/ वितरण व किसी प्रकार की सामग्री का वितरण नगदी/शराब/ कपड़े इत्यादि की सूचना चुनाव पुलिस मित्र कंट्रोल रूम के हेल्प लाइन नं0 0546-2297573 पर 24 घण्टे दिया जा सकता है ।

यदि कोई शिकायतकर्ता अपना नाम गोपनीय रखना चाहता है तो केवल गांव का नाम बताना अनिवार्य होगा, जिससे पुलिस कार्यवाही की जा सकें तथा शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जा सकें।

➡उप जिलाधिकारी सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठकर विवादित स्थान पर जाकर अराजक तत्वों को चिन्हित कर पाबंद करें गांव के सभी संवेदनशील अति संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करें।

➡उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद कोई भी व्यक्ति 49000 से अधिक नगदी लेकर चल रहा है तो अपने साथ रिकॉर्ड जरूर रखें कितने नोट हैं बैंक से निकले हैं तो उसका कागज और एटीएम की पर्ची साथ में रखें। चुनाव में धनबल के आधार पर मतदाताओं को प्रभावित न किया जाए ,इसलिए चेकिंग शुरू हो चुकी है। यदि 49000 से अधिक कैश है, तो हिसाब देना जरूरी है हिसाब नहीं दे पाने पर रकम जब्त कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *