

दैनिक भारत न्यूज
लखनऊ।
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार की देर शाम को मौत हो गयी। उन्हें हार्ट अटैक आया। जेल प्रशासन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। मुख्तार की मौत पर राजनितिक दलों के लोग संवेदना प्रकट कर रहे। वहीं प्रदेशभर में अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है।
बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज जाया गया। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया। प्रशासन की ओर से मौत की पुष्टि कर गई है। पूरे उत्तर प्रदेश में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ और बांदा में सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने को कहा गया है। मुख्तार अंसारी की इस सप्ताह दूसरी बार तबीयत बिगड़ी थी। पहली बार चेकअप के बाद वापस जेल भेजा गया था, जहां गुरुवार को फिर तबियत खराब हो गई। चेकअप में हार्ट अटैक की आशंका के बाद एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस- प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर हैं।
बतादें कि इससे पहले मुख्तार की सोमवार की रात को हालत बिगड़ी थी। जिस पर जिला अस्पताल से तीन डॉक्टर बुलाए गए थे। पेट दर्द और फूलने की शिकायत होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां करीब एक घंटा आईसीयू में रखने के बाद मंगलवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद उसे जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार दोपहर में मुख्तार अंसारी की फिर हालत बिगड़ी तो जिला अस्पता से डॉक्टर बुलाए गए। एनिमा आदि लगाने के बाद मुख्तार को राहत मिली। गुरुवार दोपहर को मुख्तार को अचानक पेट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर जिला अस्पताल से फिर डॉक्टर बुलाए गए। रात करीब आठ बजे मुख्तार के सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक पड़ा था। उधर माफिया कि मौत के बाद प्रदेश भर में धारा 144 लागू कर दी गयी है। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है।
