दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
कृषि विज्ञान केन्द्र,कोटवा द्वारा अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को एक दिवसीय कृषि विज्ञान मेला थीम “उन्नत तकनीकी- समृद्ध किसान” का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह रहे।
उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, यदि किसानों का विकास होगा तो हमारे राष्ट्र का विकास होगा। हमें अपनी मृदा को पूर्ण रूप से संरक्षित करना होगा तथा इसमें महिलाओं को योगदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनेक प्रकार की दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। आज़मगढ़ जिले के उत्तरोत्तर विकास में किसानों का योगदान सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि के रुप में संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ गोपाल दास गुप्ता की उपस्थित रही। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह की अगुआई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सरकार द्वारा और भी प्रगति के साथ कृषि जगत में नए विश्वविद्यालय को खोला गया है। कृषि विज्ञान केंद्र से नवीन तकनीक जानकर किसान अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिले के कृषक उपस्थित रहे और प्रगतिशील किसानों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। उनके साथ उप कृषि निदेशक पादप सुरक्षा लोकेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार, केवीके मऊ के प्रभारी अधिकारी डॉ वी. के. सिंह एवं केवीके, लेदौरा आजमगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर एल.सी. वर्मा साथ रहे।
किसान मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि के ज्वलंत विषयों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक (फसल सुरक्षा) डॉक्टर रुद्र प्रताप सिंह ने कृषि आधारित उद्यम एवं मधुमक्खी पालन तकनीकी विषय पर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रणधीर नायक ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती पद्धति पर, मोटे अनाज एवं मूल्य संवर्धन विषय पर डा. अर्चना देवी ने, वैज्ञानिक डॉ वी के विमल ने सब्जियों की संरक्षित खेती कैसे की जाती है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा साथ में मेले में स्टाल के माध्यम से कृषकों को मोटे अनाज, प्राकृतिक खेती, सब्जियों की नर्सरी, फूल उत्पादन तकनीक और ब्रिमेटो जिसमे ग्राफ्टिंग तकनीक से बैगन और टमाटर को एक साथ उगाने की तकनीक आदि के बारे जागरूक किया। डॉक्टर संतोष कुमार सह प्राध्यापक ने जायद फसलों में रोग प्रबंधन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। इस जानकारी का उपयोग जिले भर के किसान अपनी आय दोगुनी करने एवं बेहतर कृषि प्रणाली अपनाने में कर पाएंगे। इस के साथ साथ कृषि विज्ञान मेले में कृषि से संबंधित सरकारी विभागों एवं निजी कंपनियों द्वारा उत्कृष्ट स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर डॉ अखिलेश यादव, डॉ ए के सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ विनोद, डॉ संदीप पांडे, डॉ विनीत, डॉ पांड्या राज, डॉ आकांक्षा तिवारी, डॉ विजय लक्ष्मी राय, डॉ प्रकाश यादव, डॉ विमलेश यादव आदि उपस्थित रहे l मेले में बड़ी संख्या में किसान उत्पादक संगठन, महिला स्वयं सहायता समूह, प्रगतिशील किसान, कृषक महिला एवं छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *