
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
अभिताब बच्चन की चर्चित फिल्म गंगा जमुना सरस्वती में किरन कुमार का किरदार सभी को याद होगा। जो ठाकुर बने अमरीशपुरी के इशारे पर ग्रामीणों के अंगूठे का निशान लगवाकर उनकी जमीन हड़प लिया।
ठीक उसी तर्ज पर सोमवार को बिलरियागंज ब्लाक के हरखपुर गांव में कोटेदार के चयन के लिए ब्लाक से पहुंची टीम ने हाजिरी के बहाने ग्रामीणों के हाथ का अंगूठा निशानी लिए और ग्राम प्रधान के घर की महिला को कोटेदार बना दिया।
इस तरह की धांधली से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाए हैं।
गांव वालों द्वारा डीएम को दिए गये प्रार्थना पत्र के मुताबिक उनके गांव का कोटा दिनेश यादव के पास था, लेकिन अनियमितता के कारण कोटा निरस्त हो गया। दुकान बगल वाले गांव पटवध के कोटेदार मोनू राय के यहां अटैच कर दिया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने 11 मार्च को खुली बैठक में नये कोटेदार के चयन का निर्देश दिया था। सोमवार को ब्लाक से टीम पहुंची और हरखपुर गांव पहुंची। पंचायत भवन में बैठक बुलाई। वहां पर सीमा शर्मा, प्रिती चौहान, शोभनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, पूजा चौहान, शिवनरायण सहित छह लोगों ने दावेदारी ठोंका। ब्लाक के अधिकारी कार्रवाई शुरू करते हुए सभी का अंगूठा लगवाए और कोटा ग्राम प्रधान के घर की महिला पूजा चौहान को आवंटित कर दिया गया। गांव के लोग इस फैसले से आक्रोशित हो गये। इस पर अधिकारियों ने कहा कि सबूत के तौर पर अंगूठा लगाए हैं। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने डीएम के शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाए हैं।
