
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
प्रयागराज।
संगम एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही महिला अधिवक्ता का पर्स चोरी करते समय दरोगारंगे हाथ पकड़ लिया गया। हालांकि प्रयागराज स्टेशन पर दरोगा की पत्नी पहुंच गयी और पुलिस को बताया कि दरोगा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में न तो मुकदमा दर्ज हुआ, न ही आगे की कोई कार्रवाई हो सकी। लेकिन इस मामले की चर्चा बहुत तेजी से हो रही। लोग तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं।
बता दें कि बुलंदशहर की रहने वाली महिला अधिवक्ता अनुप्रीति यादव संगम एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए चली थीं। बी वन में उनका टिकट आरक्षित था। शुक्रवार तड़के कौशाम्बी निवासी एक दरोगा बोगी में चढ़ा बीच फतेहपुर के खागा इलाके में अचानक से महिला अधिवक्ता ने चोर-चोर का शोर मचाया। लोगों की मदद से आरोपी दरोगा को पकड़ लिया गया। उसके पास से महिला का पर्स बरामद हुआ। महिला ने कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दे दी। सिराथू स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर ट्रेन में जीआरपी के दो सिपाही पहुंचे और दरोगा को पकड़ लिया। प्रयागराज में मुकदमा दर्ज होने से पहले ही दरोगा की पत्नी जीआरपी थाने पहुंच गयी। उसने पुलिस और महिला अधिवक्ता को बताया कि उसके पति की हालत ठीक नहीं है। मुकदमा दर्ज न होने से दरोगा को छोड़ दिया गया।
