
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
फर्जी कागजात बनवाकर बैंक से 15 लाख रुपये का लोन लेने वाले गिरोह के प्रमुख सदस्य को फूलपुर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। साथ ही अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक 27 जनवरी 2024 को वादी मुकदमा अंकित तिवारी शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक आफ इन्डिया जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित दिया गया कि अभियुक्तों द्वारा यूनियन बैंक आफ इन्डिया से 1500000 (पन्द्रह लाख रुपया) लोन ले लिए। किस्त देना बंद कर दिए। अब किस्त जमा करने पर आनाकानी कर रहे हैं।
बैंक जब इनके विषय में जांच करने घर पहुंची तो पता चला कि सभी दिनेश से मिलकर उसके तीन मंजिला मकान को अपना बता कर स्वंय की फोटो बनवा कर जाली रुप से वकील के साथ मिलकर कर अपनी प्रापर्टी रिपोर्ट सत्यापन करा कर बैंक में प्रस्तुत किए। जो सरासर गलत है। लोन का पैसा न जमा करने की सभी धमकी दे रहे हैं। एसपी ने बताया कि फूलपुर कोतवाली पुलिस विनोद प्रजापति पुत्र बुद्धु प्रजापति सा. चमराडीह थाना फूलपुर आदि के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय को सौपी गयी।
गिरफ्तारी का विवरणः
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आठ मार्च को उप निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनोद प्रजापति पुत्र बुद्धु प्रजापति को मुड़ियार ईदगाँह से गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
