
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
बैंक खाता और आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज कराकर UPI के माध्यम से 5 लाख 30 हजार रुपये निकालने वाला आरोपी मनोज बनवासी को साइबर क्राइम थाना की पुलिस गाजीपुर जिले से गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया।
बता दें कि 11 फरवरी को कंधरापुर थाने के देवखरी गांव निवासी रामसमुझ ने साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में सूचना दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे UBI बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 5. 30 लाख रुपये निकाल लिया गया है। साइबर थाना रानी की सराय की पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। इस दौरान विवेचना से मनोज बनवासी पुत्र बालचंद बनवासी निवासी कमालुद्दीनपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ का नाम प्रकाश में आया।
गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय मय साइबर थाना टीम मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में मामूर थे कि जरिये लोकेशन के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त मनोज बनवासी पुत्र बालचंद बनवासी को ग्राम सिकड़ी बिजहरा गाजीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 20 हजार नगद व फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। पुलिस आरोपी को जेल भेजवा दी।
गिरफ्तार करने वाली टीमः
प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, मुख्य आरक्षी मनीष सिंह, कांस्टेबल एजाज खान, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल सभाजीत, महिपाल यादव आदि मौजूद रहे।
