
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
पुलिस परीक्षा में नकल कराने का ठेका लेने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस इनके कब्जे से 7360 रुपये नगद, 14 लाख रुपये का चेक, छह फर्जी आधार कार्ड, दस मोबाईल और एक स्कार्पियो बरामद हुई। पुलिस इन्हे पुलिस भर्ती परीक्षा से पूर्व ही गिरफ्तार कर ली।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक
एसओ कंधरापुर वीरेंद्र कुमार सिंह एवं क्राइमब्रांच की स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पुलिस (आरक्षी) परीक्षा में नकल कराने का झांसा देकर पैसा वसूलने हैं। पुलिस इस गिरोह को नकल कराने से पूर्व ही सेहदा से चक बिजली गांव जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों संजय यादव पुत्र स्व. रामराज यादव निवासी कुम्भ मठिया थाना बरदह , रोहित गुप्ता पुत्र भरतलाल गुप्ता निवासी वार्ड नंबर दो अम्बेडकरनगर कस्बा मेंहनगर, हरिवंश यादव पुत्र सुखई यादव निवासी दिवाकरपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर, भीम यादव पुत्र स्व. मोती यादव निवासी खनियरा थाना देवगांव, कैलाश यादव पुत्र श्यामजीत यादव निवासी ग्राम जैतीपुर थाना बरदह, राजेश तिवारी पुत्र स्व. सभाकर तिवारी निवासी जियासड़ थाना मेंहनगर व पवन कुमार सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी गांव भगेही थाना रामपुर जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 7360 रुपया, 14 लाख रुपये के दो चेक, पुलिस भर्ती परीक्षा से सम्बन्धित नौ ADMIT CARD, छह फर्जी आधार कार्ड, दस मोबाइल व एक स्कार्पियों बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में की जाने वाली भर्ती के दौरान हमलोग परीक्षार्थियों से अपने स्रोत से गोपनीय रूप से सम्पर्क कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफल कराने का झांसा देकर उनसे लाखों की रकम नगद या चेक के माध्यम से वसूलते हैं तथा एडमिट कार्ड की कापी वाट्सएप से मंगा लेते हैं। अपनी पहचान छिपाने के लिए हम लोग फर्जी आधार कार्ड रखते हैं ताकि किसी को पता न चले। परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रो के समीप जाकर परीक्षार्थियों फोन या हार्ड कापी के माध्यम से फर्जी ANSWER KEY उपलब्ध कराकर उनसे पैसा ऐंठ लेते हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजवा दी। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
