

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए प्रदेश के सभी विद्यालयों, पंचायती राज संस्थाओं, सार्वजनिक क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान हेतु प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जागरूकता दिवस मनाने का निर्देश है। इसीक्रम में बुधवार को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दौना जेहतमंद गांव में स्थित नुरजहां चिल्ड्रेन स्कूल लालगंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कॉलेज में करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने साइबर जागरूकता में प्रतिभाग किया। जिन्हें साइबर अपराध के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें सावधानी बरतने की अपील की गयी।
साइबर सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा वर्तमान समय में हो रहे सोशल मीडिया व आर्थिक साइबर अपराध के बारे में एवं उनसे बचने के तरीकों के बारे में बताया गया। त्वरित कार्यवाही हेतु साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही अपील किया गया कि किसी भी अनजान नम्बर से आये फोन काल पर किसी अंजान व्यक्ति को अपने निजी जानकारी या ओटीपी साझा न करने के बारे में अवगत कराया गया।
साइबर क्राइम सेल आजमगढ़ के पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यार्थियों को फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, वाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी गयी। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप इत्यादि इंटरनेट मीडिया साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में छात्र / छात्राओं को जागरूक किया गया। सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमेट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, इंटरनेट मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी काल, अनजान वाट्सएप वीडियो काल, आनलाइन लोन देने वाले एप, इंटरनेट मीडिया पर गलत तरिके से प्रलोभन देकर रुपयों की मांग करने वालों से, व गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च न करने के बारे में व यूपीआइ संबंधित फ्राड के प्रति भी छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया। विद्यालय के प्राधानाचार्य कुर्बान शेख ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
