
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चकडेड़वानी में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पकड़ ली। पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से ढोलक, हारमोनियम तबला आदि बरामद हुआ। उधर सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद फूलपुर के उपाध्यक्ष सुजीत बरनवाल मौके पर पहुंच गये। अभी तक की हुई पूछताछ में पता चला है कि वह प्रार्थना सभा आयोजित किया था।
रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे गंभीरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि चकडड़वानी गांव में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक हाल में लोग प्रार्थना कर रहे थे। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे पुलिस ने लूहसामुबारक ग्राम निवासी श्यामानंद पुत्र मोलाई को पकड़ ली और पूछताछ के लिए थाने भेजवा दी। जहां पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के बाद खुला राजः
हिरासत में लिया गयि श्यामानंद ने पुलिस को बताया कि वह जीवन ज्योति नाम का एक ट्रस्ट चलाता है। शनिवार और रविवार को यहां बाइबिल रखकर उसकी शिक्षाएं दी जाती है तथा प्रार्थना की जाती है। जिसके लिए हाई कोर्ट से 8 दिसंबर को प्रार्थना करने का आदेश मिला है।
वही गांव के अतवारू पुत्र समारु ने गंभीरपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे गाँव का श्यामानंद मेरी पुत्रवधू नीलम को बहला फुसला कर ईसाई मशीनरी द्वारा लालच देकर धर्म परिवर्तन कर लिया है। वहां पर लोगों को इकट्ठा करके बाहर की मशीनरी के पदाधिकारी को बुलाकर लालच देकर कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। जिससे मैं खुद पीड़ित हूं, मुझे भी कई बार ईसाई धर्म के लिए लालच दिया गया। मैं इनकार कर गया उनके यहां गैर प्रान्त के इशाई मशीनरी के आते हैं और मुझे जान से मारने की धमकी भी इनके द्वारा दी जाती है। जिससे मेरी जान माल का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में अतवारू ने 16 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री को श्यामानंद के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराए जाने का प्रार्थना पत्र दिया था। थानाध्यक्ष गंभीरपुर विनय कुमार सिंह ने बताया कि ईसाई धर्म के प्रार्थना की सूचना पर पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को उठाया गया है। उसने पूजा पाठ करने का हाई कोर्ट का आदेश भी दिखाया है। उच्च अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
