
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसवालों के खिलाफ दिया जांच का निर्देश
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार की देर शाम को एसपी कार्यालय के प्रधान लिपिक सहित चार पुलिसवालों को निलंबित कर दिया। साथ ही इन सभी पुलिसवालों के खिलाफ जांच करते हुए सभी तथ्यों की जल्द से जल्द रिपोर्ट तलब किए हैं। जिन पुलिसवालों पर गांज गिरी है। उन सभी पर चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन में लापरवाही और न्यायालय के प्रमुख मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप है। एसपी के इस एक्शन से मातहतों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिन पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है उसमें
- प्रधान लिपिक दुर्गेश सिंह (पुलिस कार्यालय)
- उ0नि0 मेहरे आलम थाना सिधारी
- आरक्षी सत्य प्रकाश थाना सिधारी
- आरक्षी धीरज गुप्ता थाना बिलरियागंज (तत्कालीन नियुक्ति थाना सिधारी) का नाम शामिल है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इन चारो पुलिसवालों पर आरोप है कि यह लोग जनपद में माननीय उच्च न्यायालय सम्बन्धी प्रकरणों व चरित्र सत्यापन में लापरवाही बरतने का आरोप है।
बता दें कि सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस, ठेकेदारी के लाइसेंस सहित अन्य प्रमुख मामलों में आवेदकों के चरित्र का सत्यापन पुलिस करती है। लेकिन जब पुलिस ही चरित्र सत्यापन में लापरवाही बरतने लगे तो कयी सही लोगों का गलत और गलत लोगों का सही चरित्र प्रमाण पत्र आसानी से बनाया जा सकता है। हालांकि सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच की जा रही है।
