जहानागंज थाने की पुलिस आरोपी को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर ली

गिरफ्तार आरोपी के साथियों की तलाश में दी जा रही है दबिश

रिपोर्टः अरुण यादव

आजमगढ़।
रेलवे में गेटमैन की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले एक आरोपी को जहानागंज थाने की पुलिस गिरफ्तार कर ली। शेष अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सूर्यप्रकाश दयाल पुत्र स्व. रामप्रसाद है। वह महराजगंज थाना क्षेत्र के चौकना पुरुषोत्तम गांव का निवासी है। एसपी के मुताबिक 30 दिसंबर 2022 को जहानागंज थाने के असोना गांव निवासी प्रमोद प्रजापति पुत्र शिवनाथ प्रजापति ने जहानागंज थाने में केस दर्ज कराया। जिसमें सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र स्व. दीपचंद, महराजगंज थाना क्षेत्र के चौकना पुरूषोत्तम गांव निवासी सूर्य प्रकाश दयाल पुत्र स्व रामदयाल, रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाने के ऊंचाहार कस्बा निवासी उपेन्द्र विक्रम मिश्रा पुत्र डा. राजकुमार मिश्रा को आरोपित किया। उसका आरोप है कि आरोपीगण उसे रेलवे में गेटमैन की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये लेकर फर्जी ज्वाइनिगं लेटर दे दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर इनसे रुपये मांगने लगा तो मनबढ़ रुपये देने की बजाय जान से मारने की धमकी देने लगे।
गिरफ्तारी का विवरणः
पुलिस इस मामले में लिप्त सूर्यप्रकाश दयाल की गिरफ्तारी के लिए मोहल्ला मोहारी बाग (तेली बाग) थाना कोतवाली पीजीआई लखनऊ पहुंचे। इस दौरान अपने साथ कोतवाली से आवश्यक फोर्स लेकर अभियुक्त के घर मोहल्ला मोहारी बाग पहुंचे, वहां अभियुक्त की सास पुष्पा देवी पत्नी मूलचन्द मिली। सूर्यप्रकाश दयाल के बारे में पूछने पर बतायी कि वह मेरा दामाद है। जो इस समय अपने घरेलू विवाद को लेकर ग्राम चौकना पुरुषोत्तम गया हुआ है। इसके बाद पुलिस सूर्यप्रकाश दयाल के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर ली।

पूछताछ का विवरणः
एसपी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि दो, तीन वर्ष पहले मुझे उपेन्द्र विक्रम मिश्रा पुत्र डा. राजकुमार मिश्रा साकिन कस्बा व थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली व नितिन कुमार उर्फ सनी पुत्र जगदेव प्रसाद निवासी आलमबाग बस स्टैण्ड के सामने स्थित पेट्रोल पम्प के बगल गली में मकान थाना कोतवाली आलमबाग लखनऊ सम्पर्क में आये तथा बताये कि हम लोगों की रेलवे विभाग में अच्छी जान पहचान है और जरुरत मंद लोगों को बुलाकर लाईये नौकरी दिलवा दूंगा। इसी लालच में मैने प्रमोद प्रजापति व सोनू कुमार से सम्पर्क किया और पैसा लेकर उपेन्द्र विक्रम मिश्रा व नितिन कुमार को अपने खाते से निकालकर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *