कानून विशेषज्ञ एवं चाणक्य यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति के मन में भी दिखी टीस

कुलपति बोले, सभी मानक पुरा कर रहा शिब्ली कालेज

आशीष तिवारी

आजमगढ़।
शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के संस्थापक अल्लामा शिब्ली नोमानी की 111 वीं पुण्य तिथि शनिवार को कालेज में मनाई गयी। इस कार्यक्रम की तैयारी में कालेज प्रशासन, स्टाफ और छात्रगण एक माह से जुटा था।
शिब्ली डे के मौके पर प्रसिद्ध कानूनी विद्वान और चाणक्य नेशनल ला यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति प्रोफेसर फैजान मुस्तफा मुख्य रुप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डा. शौकत अली ने और संचालन प्रो. मोहम्मद खालिद ने किया।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट की एक टुकड़ी डा. नफीस अहमद के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ आनर पेश किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर फैजान मुस्तफा ने कहा कि अल्लामा शिब्ली ने शिक्षा के इस संस्था की स्थापना करके छात्रों को बहुत ही अनूठी भेंट दी है। इसके जरिए लोग शिक्षित हो रहे हैं। उन्होने कहा कि शिब्ली जी को कानून की बहुत समझ थी। उन्होने कहा कि हम लोगों को बहुत ही आश्चर्य है कि अभी तक शिब्ली कालेज को विश्व विद्यालय का दर्जा नहीं दिया गया। इस बात की सभी लोगों के दिलों में टिस है। उन्होने कहा कि शिब्ली कालेज के पास वह सभी सुविधाएं मौजूद हैं। जो विश्वविद्यालय के मानक को पूरा करती हैं। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा के आन… बान… शान कहे जाने वाले शिब्ली कालेज को विश्वविद्यालय नहीं घोषित किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शिब्ली कालेज को विश्वविद्यालय घोषित करने की मांग किए। सभी लोगों की मंशा रही की शिब्ली कालेज को जल्द से जल्द विश्वविद्यालय घोषित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी अतिथि इसकी सराहना किये। बता दें कि शिब्ली कालेज को विश्वविद्यालय घोषित किए जाने की मांग कई बार उठ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *