

जिले से सटे अन्य जिलों के सीमाओं पर लगाया जाएगा वाच टावर
दिन के उजाले और रात के अंधेरे में भी वाच टावर पर तैनात रहेगी पुलिस
रिपोर्टः आरुण कुमार यादव
आजमगढ़।
पशु तस्करी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस वाट टावर लगा रही है। ताकि इसके जरिए पुलिस सभी प्रकार के छोटे बड़े आपराधिक घटनाओं पर रोक और अपराधियों की पहचान आसानी से कर सकेगी। यहां पर दिन के उजाले और रात के अंधेरे में पुलिस के जवानों कि तैनाती की जाएगी।
सरकार आपराधिक घटनाओं पर रोक और प्रतिबंध लगाने को लेकर सख्त है। इसके लिए सभी जिलों के एसपी और डीएम को निर्देश दिया गया है। इसीक्रम में गुरुवार को एसपी के आदेश पर कोतवाल देवगांव राजीव कुमार मिश्र द्वारा आजमगढ़ और जौनपुर जिले की सीमा में वाच टावर लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पशु तस्करी व अपराधियों पर नियंत्रण व निगरानी के लिए जनपद आजमगढ़-जौनपुर के बार्डर चंदवक में वॉच टावर लगवाया गया। इस वाच टावर में कैमरे व सर्च लाइट लगी है, जिससे ट्रकों व वाहनों से पशु तस्करी करने वालों पर निगरानी की जायेगी। एसपी ने बताया कि जनपद आजमगढ़ के विभिन्न सीमावर्ती थानों के बार्डर की सड़कों पर जल्द ही वाचिंग टावर लगाए जाएंगे। (जहां पर जनपद की सीमाएं समाप्त होती है)। बता दें कि आजमगढ़ जिले से जौनपुर के अलावा गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर आदि जिलों की सीमाएं सटी हुई हैं। जल्द ही यहां पर वाट टावर लगाया जाएगा। अभी देवगांव कोतवाली पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। जबकि अन्य थानों की पुलिस द्वारा जमीन का चयन किया जा रहा है।
