
41वीं अन्तर-जनपदीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता 2023 वाराणसी जोन का समापन
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
बुधवार को 41वीं अन्तर-जनपदीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता 2023 वाराणसी जोन का समापन हुआ। इस दौरान विजयी खिलाड़ियों को डीआईजी / आईजी अखिलेश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला आजमगढ़ की टीम ने जीता। जबकि वाराणसी कमिश्नरेट की टीम उप विजेता रही।
छह नवंबर को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन्स के प्रांगण में वाराणसी जोन के अन्तर्गत 41वीं अन्तर-जनपदीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता- 2023 का आयोजन का उद्घाटन किया गया था।
तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता लगातार तीन दिनों तक चली। जिसमें वाराणसी जोन के 9 जिलों के कुल 80 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया। जनपद आजमगढ़ से 14, जौनपुर व गाजीपुर से 11-11, कमिश्नरेट वाराणसी व मिर्जापुर से 9-9, सोनभद्र व भदोही से 8-8 तथा जनपद मऊ व बलिया से 5-5 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया था।
प्रतियोगिता के दौरान पुरूष वर्ग मेंः
डबल ओपन में फाइनल विजेता टीम जनपद आजमगढ़ के रवि कुमार गुप्ता व दिनेश सिंह तथा उपविजेता जनपद वाराणसी रही। ओपन सिंगल में फाइनल विजेता टीम जनपद वाराणसी के गोविन्द यादव तथा उपविजेता जनपद सोनभद्र रही।
प्रतियोगिता के दौरान महिला वर्ग में ः
डबल ओपन में फाइनल विजेता टीम जनपद गाजीपुर के आकांक्षा बौद्ध व स्मिता तथा उपविजेता जनपद आजमगढ़ रही। ओपन सिंगल में फाइनल विजेता टीम जनपद गाजीपुर के आकांक्षा बौद्ध तथा उपविजेता जनपद सोनभद्र रही।
प्रतियोगिता में 45 + वेटरन्स खिलाड़ियों मेंः
डबल ओपन में फाइनल विजेता टीम जनपद वाराणसी के सीओ राजकुमार सिंह व राकेश सोनी तथा उपविजेता जनपद आजमगढ़ रही। ओपन सिंगल में फाइनल विजेता टीम जनपद वाराणसी के बृजेश सिंह तथा उपविजेता जनपद आजमगढ़ रही।
प्रतियोगिता के दौरान मिक्स डबल मेंः
डबल ओपन में फाइनल विजेता टीम जनपद गाजीपुर के विनित चौधरी व आकांक्षा बौद्ध तथा उपविजेता जनपद आजमगढ़ रही।
राजपत्रित अधिकारी मेंः
डबल ओपन में फाइनल विजेता टीम जनपद वाराणसी के सीओ राजकुमार व गोविन्द यादव तथा उपविजेता जनपद आजमगढ़ रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा के साथ अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
