दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
जीयनपुर कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों, व अपराधियों की तलाश में रात के समय क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दरमियान शुक्रवार की भोर 4.30 बजे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जोलहापुर के पास कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं को उनका वध करने के लिए ले जा रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त एक्शन मोड में आ गयी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह की घेरा बंदी कर दी। पुलिस से घिरा देखकर पशु तस्कर घबड़ा गए। वे पुलिस को टारगेट कर फायरिंग करते भागने का प्रयास किए। पर सफल नहीं हो सके। पुलिस को भी आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी। नतीज़ा यह हुआ कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने ऊँचे मनोबल के साथ घायल समेत कुल चार आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से दो गाय,और एक बछड़ा बरामद किया गया। साथ ही आरोपियों के कब्ज़े से एक आर्टिगा कार, एक सुपर स्पलेंडर बाइक, एक तमंचा सहित कारतूस, तथा पशुओं के वध में प्रयुक्त होने वाले तमाम सामान बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल सालिम पुत्र इसरार (24) निवासी जीयनपुर को उपचार हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य पकड़े गए आरोपी नौशाद (53) पुत्र खुर्शीद, सोहराब (22) पुत्र इसराइल, अदनान (18) पुत्र खालिद निवासीगण जीयनपुर हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *