आशीष तिवारी

आजमगढ़।
छठ पर्व को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदियों, तालाबों और पोखरों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, यातायात और डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे किए जाएं।

*खतरनाक घाटों पर रहेगी विशेष निगरानी*

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रमुख छठ घाटों और जलाशयों का पूर्व निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, प्रकाश, साफ-सफाई और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात करने के साथ प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने को कहा गया है।
खतरनाक और अधिक गहराई वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने, बच्चों को जलाशयों के किनारे अकेला नहीं छोड़ने तथा प्रशिक्षित गोताखोरों, नाविकों, लाइफ जैकेट, रस्सी और अन्य बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

*एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी रहेगी तैनात*

प्रमुख घाटों पर एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार और चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। घाटों के आसपास अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के साथ सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली से लगातार सुरक्षा निर्देश प्रसारित किए जाएंगे।
डीएम ने श्रद्धालुओं से निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करने, गहरे पानी में जाने से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। किसी आपात स्थिति में प्रशासन को 9454417172, 05462-297551, 05462-297558, 05462-297559 या टोल फ्री 1077 पर सूचना देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सतर्कता से ही छठ पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा।

आशीष तिवारी

आजमगढ़।
छठ पर्व को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदियों, तालाबों और पोखरों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, यातायात और डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे किए जाएं।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रमुख छठ घाटों और जलाशयों का पूर्व निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, प्रकाश, साफ-सफाई और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात करने के साथ प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने को कहा गया है।
खतरनाक और अधिक गहराई वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने, बच्चों को जलाशयों के किनारे अकेला नहीं छोड़ने तथा प्रशिक्षित गोताखोरों, नाविकों, लाइफ जैकेट, रस्सी और अन्य बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

*एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी रहेगी तैनात*

डीएम ने प्रमुख घाटों पर एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार और चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। घाटों के आसपास अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के साथ सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली से लगातार सुरक्षा निर्देश प्रसारित किए जाएंगे।
डीएम ने श्रद्धालुओं से निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करने, गहरे पानी में जाने से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। किसी आपात स्थिति में प्रशासन को 9454417172, 05462-297551, 05462-297558, 05462-297559 या टोल फ्री 1077 पर सूचना देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सतर्कता से ही छठ पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *