अरुण यादव

आजमगढ़।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो महाजन की बाग के पास शुक्रवार की सुबह पान विक्रेता की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। वह भोर में टहलने के लिए निकला था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घर वालो ने हत्याकर लाश फेंकने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृत रविकांत उर्फ हीरा (32) पुत्र बंगी गोंड़ था। वह मुबारकपुर थाने के अमिलो गांव का निवासी था। रविकांत चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई की अमिलो बाजार में थोक मोबाइल की दुकान है। जबकि रविकांत की अमिलो बाजार में पान की फुटकर और थोक सामाग्री की दुकान थी। उसका तीसरे नंबर का भाई विदेश में रहता है। सबसे छोटा भाई घर पर रहकर पढ़ाई करता है। रविकांत की करीब दो साल पूर्व शादी हुई थी। वह जल्द ही बाप बनने वाला था। शुक्रवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे रविकांत घर से टहलने के लिए निकल गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। सुबह गांव के लोग महाजन की बाग की तरफ गए तो रविकांत की लाश पड़ी देख दंग रह गए। जहां पर रविकांत की लाश थी, वह उसके घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में परिवार के लोग भी भागकर मौके पर पहुंच गए। रविकांत की लाश मिलने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सीओ सदर, मुबारकपुर थाने की पुलिस और फारेंसिक जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किए। रविकांत के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। जबकि परिवार के लोग हत्या का आरोप लगाए। सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से सच का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *