दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को थाने में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चंद्रजीत उर्फ करिया सिंह पुत्र स्व. रामप्रसाद है। वह मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भदीड़ गांव का निवासी है। उसकी उम्र करीब 58 साल के आसपास है। पुलिस के मुताबिक चंद्रजीत का मकान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सटा हुआ है। आरोप है कि वह तीन अक्तूबर को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पह़ुंचा। वहां घर पर मौजूद एक युवती से बलात्कार किया। साथ ही कहीं पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश की। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *