दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
विकास भवन सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस 2 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत बैठक आयोजित की गयी। जिसमें निर्मित आरआरसी (एकीकृत अपसिष्ठ संग्रहण केन्द्र) के संचालन के संबंध में एक दिवसीय उन्मुखीकरण की विस्तार से जानकारी दी गयी।
वित्तीय वर्ष 22 -23 के चयनित 58 मॉडल ग्राम के सचिव, प्रधान, पंचायत सहायक, खंड प्रेरकों को आरआरसी संचालन की प्रक्रिया बताई गयी। इस दौरान खाद बनाने की विधि, एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर कबाड़ी वाले से लिंकेज, राजस्व सृजन कर ग्राम पंचायत को मॉडल बनाने की जानकारी दी गयी। साथ-साथ अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश जिलापंचायत राज अधिकारी द्वारा दिए गए। प्रधान एवं सचिव को ग्राम पंचायतों में मुनादी के माध्यम से प्रचार प्रसार कर कूड़ा प्रबंधन कराने को कहा गया।
मॉडल कार्यों के प्रस्तुतिकरण एवं अभिलेखीकरण हेतु डिजिटल डायरी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसकी महत्ता के बारे में बताया गया। ग्राम पंचायत लहुआ कला एवं रानीपुर राजमों द्वारा कराए गए कार्यों की पीपीटी वीडियो एवं कार्यों का प्रदर्शन कर सभी का उत्साहवर्धन किया गया। आरआरसी संचालन को सक्रिय करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला समन्वयक प्रीति सिंह द्वारा दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *