सभी आरोपियों का पुलिस ने किया शांति भंग की धारा में चालान

लाइसेंसी बंदूक और आरोपियों की गाड़ी पुलिस के कब्जे में

मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर चौकी का है पूरा मामला

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर चौकी के चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों को गाली देते हुए लाइसेंसी बंदूक दिखाते मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 17 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को गिरफ्तार किए गये इन सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारीः
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक उप निरीक्षक रामगोपाल त्यागी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1.अरविन्द सिंह पुत्र रामाशंकर सिंह  निवासी गांव खरीहानी थाना तरवा, 2. हरिद्वार सिंह पुत्र स्व. दीपचन्द सिंह गांव खरीहानी थाना तरवा, 3.शशांक सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह गांव खरीहानी थाना तरवा, 4.पंकज यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव गांव खरीहानी थाना तरवां, 5. प्रशांत सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह गांव खरीहानी थाना तरवां, 6.शिव कुमार सिंह पुत्र हरिप्रकाश सिंह गांव कम्हरिया थाना तरवा 7. धीरेन्द्र सिंह पुत्र शम्भू सिंह गांव कम्हरिया थाना तरवा,  8. अमित सिंह पुत्र श्याम नरायन सिंह गांव कम्हरिया थाना तरवा, 9. अतुल सिंह पुत्र अवन सिंह गांव कम्हरिया थाना तरवा 10. अभिषेक सिंह पुत्र सतीष सिंह गांव कम्हरिया थाना तरवा, 11.अकाश सिंह पुत्र इन्दल सिंह गांव खजुरी थाना मेहनगर, 12.अभिनन्दन सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र संजय सिंह गांव सिंहपुर थाना मेहनगर, 13. राज सिंह उर्फ कल्लू पुत्र स्व. विजय सिंह गांव उम्मरपुर  थाना मेहनगर, 14.जितेन्द्र राम पुत्र शिवसरन गांव सिंहपुर थाना मेहनगर, 15.शशांक सिंह पुत्र पुरेन्द्र सिंह गांव मिलीहिली थाना तरवा 16. संतोष कुमार पुत्र श्याम सुन्दर सिंह गांव कम्हरिया थाना तरवा,  17. प्रदीप राम पुत्र बेचू राम गांव खरिहानी थाना तरवा को सिंहपुर चौकी से समय करीब दस बजे गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया। बंदूक और कार पुलिस के कब्जे में है। बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *