
अरुण कुमार यादव
आजमगढ़।
बीते जून माह में किसी न किसी बहाने से गायब हुई 115 एनड्रॉयड मोबाइलें पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये होने का अनुमान है। रविवार को पुलिस लाइन परिसर में सभी पीड़ितों को बुलाकर उनके फोन सौंप दिए गये। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने अपने हाथों से फोन दिए।
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2024 में अब तक कुल 515 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 77 लाख रूपया) बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। पुलिस फरवरी 2024 से मई 2024 तक कुल 400 मोबाइल फोन आजमगढ़ पुलिस द्वारा बरमाद की। जिसकी कीमत करीब 61 लाख रुपये होने का अनुमान था। यह सभी फोन उन्हें सौंप दिए गये हैं, जो फोन के असली मालिक थे। जून माह में एसपी ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में भी 16 लाख रुपये मूल्य के कुल 115 फोन बरामद करके सौंप दिए गये थे। इसीक्रम में जुलाई माह में भी जिले की पुलिस खोए हुए मोबाइल फोनों को बरामद करके लोगों को सौंप दिए गये। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के मुताबिक बीते पांच माह में कुल 515 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए गये। जिसकी कीमत करीब 77 लाख रुपये के आसपास होगी। जिन लोगों के फोन सौंपे गये हैं। उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी।
