
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने शादी से इंकार कर दिया तो बरदह थाधा क्षेत्र का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंचकर हवाई फायरिंग किया। जिससे लड़की और उसके घर वाले भयभीत हैं।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का विवाह उसके घर वाले बरदह थाना क्षेत्र के रहने वाले एक लड़के के साथ तय कर दिया। दोनों परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुट गये। इसी बीच लड़की के घर वालों को पता चला कि लड़के का चाल चलन ठीक नहीं है। वह अपराधी प्रवृत्ति में लिप्त है। इस पर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। उधर शादी टूटने से नाराज लड़का अपने साथियों को लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया। लड़की और उसके घर वालों को धमकी देते हुए फायरिंग किया। जिससे भय और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।
सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि इस संबंध में मेहनाजपुर थाने की पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसी मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने भी सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
d
Can
